Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कारीगरों एवं श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘सेल कारीगर’ ऐप के माध्यम से पंजीयन का अवसर

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

शासन के निर्देशानुसार श्रमिकों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के सृजन के उद्देश्य से प्रथम श्रमणा सहकारी समिति मर्यादित, भोपाल, श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत मध्यप्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा समर्थित होकर कार्य कर रही है। समिति का पंजीयन क्रमांक डीआर/बीपीएल/153134, दिनांक 18 नवंबर 2025 है।

समिति द्वारा तकनीकी एवं घरेलू सेवाओं के लिए ‘सेल कारीगर’ ऐप संचालित किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कारीगरों एवं वर्करों को सेवा कार्यों से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐप प्ले-स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

इच्छुक कारीगर एवं वर्कर ‘सेल कारीगर’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला श्रम पदाधिकारी, मंडला में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 सितम्बर 2022

Reva India News

चुटका परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को मिल रही नई दिशा, पशुपालन एवं दुग्ध व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Reva India News

अंकुर अभियान के तहत् कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया अशोक एवं आम का पौधरोपण

Reva India News

Leave a Comment