मंडला, 10 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के कुशल मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के नेतृत्व में म.प्र.जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति एवं धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति सेमरखापा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम धेनु बाड़ी गौशाला प्रांगण में रखा गया।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में परामर्शदाता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारीगण एवं बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

