Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 जुलाई 2022

हर घर तिरंगाअभियान में मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाने नवाचार करें कलेक्टर – श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने वीसी में की अंकुर अभियान की भी समीक्षा

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जुलाई को प्रदेश के सभी कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने ’हर घर तिरंगा’ अभियान एवं अंकुर अभियान की विस्तृत समीक्षा की। ’हर घर तिरंगा’ अभियान की समीक्षा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत उत्सव के अंतर्गत 75वे वर्ष के आयोजन में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाया जाए। सभी कलेक्टर अभियान को जन आंदोलन बनाने नवाचार करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वृहद स्तर पर प्रभातफेरी, नुक्कड़-नाटक, भजन मंडलियों, कवि सम्मेलन, विविध प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां, बच्चों के कार्यक्रम आदि का आयोजन करें तथा ’हर घर, हर वर्ग, हर व्यक्ति’ तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं एवं उन्हें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने प्रेरित करें। एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शासकीय एवं निजी संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, धर्मगुरूओं, खिलाड़ी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग लें। उन्होंने कलेक्टर्स को उक्त सभी वर्गों के सहयोग के लिए उनसे बातचीत करने के निर्देश दिए। श्री चौहान ने कहा कि हर वर्ग अपने स्तर पर भी ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर सकता है। जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्यक्रम से जुड़े, इस कार्यक्रम की जानकारी दें तथा सभी को अपने घर, अपने दुकान, अपने वाहन, अपने परिसरों में झंडा लगाने प्रेरित करें।

 

कलेक्टर से लेकर कोटवार तक सक्रियता से जुड़ें

 

श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी दें। हर विभाग अपने स्तर पर अभियान की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग दें। कलेक्टर से लेकर कोटवार तक हर स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि अपने जिले के नवाचारों को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में ज्यादा से ज्यादा स्थान दें एवं स्वयं सपरिवार सहित अभियान में हिस्सा लें।

 

अंकुर अभियान की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंकुर अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना अब जनआंदोलन बन गया है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने एनजीओ, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि से कहा है कि हरियाली महोत्सव के दौरान भी अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं तथा उसकी समुचित देखभाल भी करें। श्री चौहान ने कहा कि सभी पेड़ लगाने के बाद वायुदूत ऐप पर अपनी फोटो अपलोड भी करें। उन्होंने अंकुर अभियान के तहत जिलेवार प्रगति तथा हरियाली महोत्सव के दौरान पौधारोपण की आंकड़ेवार समीक्षा की।

 

 

 

 

 

आज से हर घर तिरंगाअभियान के लिए होंगे आयोजन

प्रातः 8:30 बजे से साईकिल रैली एवं पैदल यात्रा, स्टेडियम में होगी शपथ

जिला मुख्यालय सहित विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार, प्रत्येक व्यक्ति तक अभियान की जानकारी पहुँचाने एवं सभी का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने 1 अगस्त से अलग-अलग आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। 1 अगस्त को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रातः 8:30 बजे से जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों के चिन्हित स्थानों से साईकिल रैली एवं पैदल यात्रा रवाना होगी। कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका तथा एसी ट्राईबल को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र एवं जिला मुख्यालय के अलग-अलग 12 स्थानों को चिन्हित कर छात्र-छात्राएं, आमजन, खिलाड़ी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में साउंड सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीत गाए जाएंगे। उन्होंने साईकिल रैली तथा पैदल यात्रा में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों के लिए तिरंगे झंडे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि 1 अगस्त को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रातः 9:30 बजे सभी स्थानों से स्टेडियम ग्राउंड में साईकिल रैली एवं पैदल यात्रा पहुंचेगी। स्टेडियम ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थी सफेद, केसरिया तथा हरे रंग के परिधानों में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने स्टेडियम ग्राउंड में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए फ्लैक्स, बैनर, झंडे आदि लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विकासखंडों एवं जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण चौराहों पर भी अभियान की जानकारी से जुड़े फ्लैक्स, बैनर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित 12 स्थानों के साथ-साथ स्टेडियम ग्राउंड में भी सेल्फी प्वाईंट बनाने के भी निर्देश दिए।

 

मीडिया प्रतिनिधियों से सपरिवार शामिल होने की अपील

 

कलेक्टर ने जिले के मीडिया से अपील की है कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा 1 अगस्त को साईकिल रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 1 अगस्त से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिले के समस्त इलेक्ट्रॉनिक और पिं्रट मीडिया के प्रतिनिधि स्वयं सपरिवार इन गतिविधियों में उपस्थित रहें। साथ ही कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय, पुलिस, होमगार्ड के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों को भी 1 अगस्त के आयोजन में शामिल होने कहा है।

 

आयोजनों की तारीखवार जानकारी

 

’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 2 अगस्त को पंचायत स्तर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अगस्त को मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 4 अगस्त को जिला मुख्यालय में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 5 अगस्त को तिरंगा वृक्षारोपण, 6 अगस्त को वनग्राम तथा बैगा टोलाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 अगस्त से घर-घर पीले चावल एवं अन्य माध्यमों से जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। 8 अगस्त से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए अभियान चलाएं। कलेक्टर ने बताया कि 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को भी तिरंगे की थीम पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

अभियान के दौरान साक्षर हुए लोगों का किया गया सत्यापन

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            ’निरक्षरता से आजादी’ अभियान के दौरान जिले में साक्षर किए गए व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य जिला अधिकारियों द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा साक्षर हुए व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारियों को क्षेत्र आवंटित किए गए थे। सभी अधिकारियों ने रविवार को भी आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर सूची में शामिल साक्षर व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी साक्षरता का सत्यापन किया। अधिकारियों ने साक्षर हुए व्यक्तियों से अक्षरज्ञान तथा वित्तीय साक्षरता के संबंध में जानकारी भी ली।

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 31 जुलाई के दौरान 582.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 537.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 45 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को नैनपुर में 7.2, बिछिया में 1.6 मि.मी. तथा नारायणगंज में 2.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 31 जुलाई को 1.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 30 जुलाई की शाम 3 बजे से 31 जुलाई की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            30 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे से 31 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिचुआ निवासी 20 वर्षीय युवक तथा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मंडला निवासी 18 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

आधार डाटा संग्रहण का कार्य 1 अगस्त से

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मतदाता रजिस्ट्रीकरण 1960 के नियम 26 बी में संशोधन किया गया है। मतदाताओं के आधार नंबर मतदाताओं से स्वेच्छिक आधार पर लिए जाने का प्रावधान किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आधार कलेक्शन का कार्य 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों को निर्धारित प्रपत्र-6 बी के माध्यम से आधार नंबर का संग्रहण कराकर एनवीएसपी पोर्टल, वोटर हेल्प लाईन, वोटर पोर्टल के माध्यम से आधार नंबर दर्ज कराने का कार्य पूर्ण किया जाना है। 1 अगस्त 2022 को आधार नंबर फीड करने संबंधित जानकारी लेकर जनपद पंचायत संभागार मण्डला में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर कम्प्यूटर ऑपरेटरों के सहयोग से आधार नंबर फीड कार्य संपादित किया जायेगा।

 

 

 

 

आधार डाटा संग्रहण के संबंध में मीडिया से चर्चा 1 को

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को सूचित किया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदाता सूची में आधार डाटा संग्रहण 1 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जिला योजना भवन में 1 अगस्त को शाम 4 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

आज से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अगस्त तक

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

           जिला समन्वयक अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार उद्यमित विकास केन्द्र म0प्र0 भोपाल द्वारा आयोजित खादी ग्रामोद्योग आयोग के व्हीआईसी भोपाल द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मण्डल द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक 5 एवं 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला के परिसर में 1 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। ऐसे समस्त हितग्राही जिनको बैंकों के द्वारा ऋण प्रकरण में स्वीकृति प्राप्त हो गई है एवं बैंकों द्वारा पीएमईजीपी पोर्टल में स्वीकृति पत्र अपलोड कर दिया गया है वे समस्त हितग्राही 1 अगस्त 2022 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

 

 

 

 

4 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            खरीफ वर्ष 2022-23 में संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल के ई-कृषि यंत्र पोर्टल पर वेबसाईट लिंक dbt.mpdage.org में किसानों से सिंचाई यंत्रो के लिए ऑनलाइन अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन 4 अगस्त 2022 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। ई-कृषि पोर्टल अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन बायोमैट्रिक पद्धति द्वारा प्राप्त किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनाओं अंतर्गत मण्डला जिले में कृषक अनुदान पर स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन, पंपसेट के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ई-कृषि यंत्र अनुदान के अंतर्गत समस्त कृषक वर्ग को विभिन्न यंत्रों के अनुसार सब्सिडी दी जाती है, जैसे कि पाईप लाईन एवं पंप सेट में समस्त वर्गों के कृषकों को जोत श्रेणी अन्य एवं लघु, सीमान्त के कृषकों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है एवं स्प्रिंकलर सेट से जोत श्रेणी अन्य के कृषकों को 45 प्रतिशत तक एवं सीमान्त कृषकों के लिए 55 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी ऑनलाईन सम्पादित की जाएगी।

 

 

 

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पंजीयन 3 तक

 

मण्डला 31 जुलाई 2022

            अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर स्थित भर्ती कार्यालय द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में मंडला सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडसमैन दसवीं पास तथा ट्रेड्समैन आठवी पास की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीकरण 3 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। 22 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

Related posts

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

श्री बडकुल को सीएम हेल्पलाईन मे 90.43 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

गांव-गांव भ्रमण कर कॉम्बेट टीम लोगों से ले रही स्वास्थ्य की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment