Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरबीएसके टीम निवास की पहल से 10 माह की संजनी को मिली नई मुस्कान जन्मजात कटे होंठ एवं तालु का सफल ऑपरेशन, समय पर उपचार से खिला बच्ची का चेहरा

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

मंडला जिले के निवास विकासखंड के ग्राम लुहरी निवासी 10 माह की बालिका संजनी वरकड़े जन्म से ही कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम निवास ने समय पर समस्या की पहचान कर बच्ची को उपचार के लिए जबलपुर के दुबे सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल रेफर किया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्ची के कटे होंठ का ऑपरेशन लगभग छह माह पूर्व तथा कटे तालु का ऑपरेशन 29 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक किया गया।

इस उपचार से संजनी के चेहरे पर नई मुस्कान लौटी और उसके माता-पिता की खुशियां बढ़ गईं। बच्ची के उपचार में आरबीएसके टीम निवास के डॉ. अजय कुमार खंडेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीएमओ निवास डॉ. विजय पैगवार के मार्गदर्शन में बच्ची को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

बेटी के सफल उपचार से प्रसन्न माता-पिता ने त्ठैज्ञ टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल दर्शाती है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा जा रहा है, ताकि हर बच्चे को स्वस्थ बचपन और मुस्कुराता चेहरा मिल सके।

Related posts

कलेक्टर ने की पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

जिले में 1573.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

नगर पालिका के टाउनहॉल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment