Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

विश्व आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर माई भारत, मंडला द्वारा राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगार्ड, जिला स्वास्थ्य विभाग तथा ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के संयुक्त समन्वय से विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं जीवनरक्षक तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगार्ड की टीम द्वारा अग्नि दुर्घटना एवं बाढ़ की स्थिति में बचाव कार्य, बचाव उपकरणों के उपयोग, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानांतरित करने तथा ऊंची इमारतों से सुरक्षित बचाव की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कंपनी कमांडर श्री हेमराज परस्ते, हवलदार स्टोरमैन श्री कोमल सिंह एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं बचाव प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

जिला स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार एवं हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन (सीपीआर) का प्रशिक्षण देते हुए हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित सहायता, छाती पर दबाव देने की सही तकनीक तथा समय पर उपचार के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी, ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के संचालक श्री निशांत शुक्ला तथा संबंधित टीमों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं सुरक्षित बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें जीवनरक्षक कौशल विकसित करना था। इस पहल के माध्यम से युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

54 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

एसडीएम चुनाव-प्रचार के लिए वाहन अनुमति प्रदान करने अधिकृत

Reva India News

नगरपालिका परिषद मंडला के 19 बीपीएल कार्डधारी अपात्र

Reva India News

Leave a Comment