Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद, बीज एवं कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

मंडला, 2 जून 2026

खरीफ वर्ष 2026-27 के आगमन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कृषि सेवा केंद्रों एवं बीज भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया ने 2 जून को विभिन्न कृषि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं विक्रय अभिलेखों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में सोहल कृषि केंद्र एवं सिद्धि विनायक कृषि सेवा केंद्र द्वारा भंडारित बीजों की पी.सी. (प्रमाणीकरण संबंधी जानकारी) अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन दिवस के भीतर समस्त भंडारित बीजों की पी.सी. दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि किसानों को केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराएं तथा केंद्रों पर पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिले में खरीफ फसलों का रकबा लगभग ’’2.40 लाख हेक्टेयर’’ निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

वैश्विक महामारी कोविड-19 वैक्सीन तृतीय दिवरा 120 को लगाई गई

Reva India News

आँगनवाड़ी एवं स्कूलों में इसी सप्ताह शुरू करें बिजली कनेक्शन का कार्य कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

तलाशी के दौरान लगभग 12600 रूपए की मदिरा जप्त

Reva India News

Leave a Comment