Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरसेटी में 24 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया सेलफोन रिपेयरिंग का प्रशिक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मण्डला एवं जिला आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय सेलफोन रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आरसेटी निदेशक श्री राजेश राय ने बैंकिंग संबंधी जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्री के.के. अवस्थी, श्री यशमोहन उसराठे, श्री अमित यादव एवं श्री अमन पटेल उपस्थित रहे।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित टीएचआर वितरण, एचपीवी वैक्सीनेशन और गेहूं खरीदी की तैयारियाँ पूर्ण करें-कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

जिले में अब तक 1466.3 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

Leave a Comment