Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्यटन स्थल गरम पानी में हुई राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मंडला, 17 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गरम पानी कुण्ड, बबैहा में आयोजित की गई। शासकीय कार्य के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन पर्यटन स्थल पर किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आरआरसी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फार्मर आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना प्रदेश शासन की उच्च प्राथमिकता का विषय है, अतः इसके अंतर्गत लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए और पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराई जाए। शत्रु संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने, जिले में स्थित अवैध एवं अविकसित कॉलोनियों का सर्वे कर जानकारी संकलित कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा हिट एंड रन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को निर्धारित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने और दीर्घ समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, भूमि अधिग्रहण मुआवजा एवं राजस्व वसूली के कार्यों में गति लाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम सहित संयुक्त कलेक्टरगण, समस्त डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

31 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वी तक के स्कूल और हॉस्टल जुलूस और रैली प्रतिबंधित कोरोना नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Reva India News

ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर 8 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment