मंडला, 19 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें अपनी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी खुशियाँ साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक सम्बल बन रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार और समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त बना रही हैं।
इसका उदाहरण श्रीराम वार्ड निवासी श्रीमती नीतू अग्रवाल के जीवन में देखने को मिला। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि से नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के श्रृंगार की सामग्री मंगाई और कन्या पूजन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की। उन्होंने श्रद्धा और उल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाते हुए भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
श्रीमती नीतू अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनी है। इस राशि से वे नवरात्रि के अवसर पर माता रानी का श्रृंगार कर सकीं और कन्या पूजन की परम्परा को उत्साहपूर्वक निभा सकीं। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों के अनुसार खर्च करने, परिवार के निर्णयों में भागीदारी बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में सहयोग प्रदान कर रही है।
नवरात्रि जैसे पर्वों पर महिलाओं द्वारा अपनी आस्था और परंपराओं के अनुरूप किए जाने वाले आयोजन यह दर्शाते हैं कि आर्थिक संबल मिलने से वे अपनी खुशियों को बेहतर ढंग से साकार कर पा रही हैं। इस तरह लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपराओं को संजोने में भी सहायक बन रही है।
