Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में रचा सपनों का भारत

मंडला, 21 सितम्बर 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सपनों का भारत” विषय पर भाषण एवं चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण, युवा शक्ति एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय आयोजन में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। अतिथियों ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

तालाबों का सौंदर्यीकरण कर बनायेंगे पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास विभाग ने सौंदर्यीकरण के लिये किये 104 करोड़ रुपये स्वीकृत 41 नगरीय निकायों के 48 तालाबों की योजना पर हो रहा है कार्य

Reva India News

न्यायालय परिसर में महिलाओं से संबंधित अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित न्यायाधीश ने दिखाई ‘’महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली’’ को हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment