Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

मण्डला 5 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया है कि वे अपना तथा अपने परिजनों का अनिवार्य रूप से द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड-19 से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने वाले हितग्राही अपने नजदीकि केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज ले सकते हैं। कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जाता है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी है। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनों डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें।

Related posts

टिकरिया में स्कूल एवं आंगनवाड़ी निरीक्षण में कलेक्टर का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य पर दिया विशेष जोर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 मई 2023

Reva India News

निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

Reva India News

Leave a Comment