मंडला, 19 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने शहर के चिलमन चौक, उदय चौक, बुधवारी एवं नाव घाट पहुँचकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन मार्गों, यातायात नियंत्रण, सुगम आवागमन एवं परिवर्तित मार्ग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे एवं एसपी श्री रघुवंशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुचारू रहें। यातायात नियंत्रण और निर्धारित मार्ग व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा एवं एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

