Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुर्गा विसर्जन के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था बड़ चौराहा से नाव घाट तक वन-वे, जेल तिराहा से नाव घाट एवं बुधवारी से उदय चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

मंडला, 19 अक्टूबर 2026

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 अक्टूबर को नगर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बड़ चौराहा से उदय चौक, बुधवारी होते हुए नाव घाट तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, जेल तिराहा से नाव घाट की ओर तथा बुधवारी से उदय चौक की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

कलेक्ट्रेट की ओर से आने वाले वाहन चालकों को स्टेडियम रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस दिशा से आने वाले वाहन आजाद वार्ड की ओर से आवागमन नहीं करेंगे।

प्रशासन द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा असुविधा से बचने के लिए संबंधित मार्गों पर जारी निर्देशों के अनुसार आवागमन करें। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं आयोजन के दिए गए निर्देश

Reva India News

जिले में मिले 57 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण

Reva India News

Leave a Comment