Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली का आयोजन

मंडला, 15 अप्रैल 2026

जिले में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जंक फूड एवं पैक्ड फूड के प्रति जागरूकता तथा पोषण रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं को अस्वस्थ कर खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना एवं संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम में मंडला जिले के परियोजनाओं में जनप्रतिनिधियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान जंक फूड एवं पैक्ड फूड के अधिक सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान जैसे मोटापा, कुपोषण एवं अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय एवं ताजे खाद्य पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

आयोजित पोषण रैली में प्रतिभागियों ने “सही पोषण, देश रोशन”, “जंक फूड को कहें ना, सेहत को दें हां” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। रैली में बच्चों, महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को यह संदेश दिया गया कि जंक फूड एवं पैक्ड फूड से दूरी बनाकर, संतुलित एवं घर का बना पौष्टिक आहार अपनाकर कुपोषण की समस्या को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है तथा स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। जिले में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रकार की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जन-जागरूकता बढ़ाने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

*ज़िद्द और लगन ने पहुचाया दिव्यांग महिला को 20 नेशनल पैरा ओलंपिक में* 

Reva India News

14 जून को लगाए गए 1198 कोविड टीके

Reva India News

अवैध रूप से भूखंड विक्रय के लिए दो पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने के आदेश

Reva India News

Leave a Comment