Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 के लिए मंडला में जिला स्तरीय हेल्प-डेस्क स्थापित मतदाता सूची संबंधी जानकारी के लिए 07642-250411 पर करें संपर्क  

मंडला, 22 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला जिले में जिला स्तरीय हेल्प-डेस्क स्थापित की गई है। हेल्प-डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन, नाम हटाने तथा पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार हेल्प-डेस्क का दूरभाष क्रमांक 07642-250411 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मतदाता निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 तथा आयोग के मोबाइल एप और बुक-ए-कॉल सुविधा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हेल्प-डेस्क का संचालन 21 अक्टूबर 2026 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन कार्यालयीन समय में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिनवार ड्यूटी निर्धारित की गई है।

हेल्प-डेस्क के माध्यम से विशेष रूप से प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के साथ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

मटियारी में बोरी बंधान कर ग्रामवासियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

Reva India News

खाद्य सुरक्षा एवं मानक शर्तों का उल्लंघन करने पर खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित

Reva India News

Leave a Comment