Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 6 जनवरी 2021
जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 7 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंझिया एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओहानी में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

जिले में बीमारियों की रोकथाम एवं जल शुद्धिकरण

Reva India News

मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया

Reva India News

Leave a Comment