Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा

मंडला 8 नवंबर 2024

प्रभारी प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर ने बताया कि शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति हेतु उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। उक्त प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र 22 नवंबर 2024 शाम 5 बजे तक इस कार्यालय में जमा किये जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण म.प्र. शासन के समस्त विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2,000 रूपए का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

वैश्य महासम्मेलन की चेतना रैली आयोजित

Reva India News

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की बेटियों को लगा एचपीव्ही टीका

Reva India News

रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment