मंडला, 24 अक्टूबर 2026
माँ नर्मदा की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी ने माहिष्मती घाट के समीप दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं एवं नाविकों की बैठक ली। उन्होंने पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कागज के दोने-पत्तल एवं बांस की टोकनी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं को बांस की टोकनी भी भेंट की गई।

श्री चौधरी ने मंडला वासियों से नर्मदा घाट एवं शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की। घाट पर प्लास्टिक कचरा डालने पर नगर पालिका के सहयोग से अर्थदण्ड की कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी उपस्थित रहे।
