Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर फोकस करें समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 3 फरवरी 2025

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों पर फोकस करें। कलेक्टर ने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह की प्राप्त शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करें। 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, समस्त एसडीएम तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मिशन नेत्र ज्योति अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से शतप्रतिशत लोगों का नेत्र प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मिशन नेत्र ज्योति अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने निःक्षय शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उच्चतम न्यायालय के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा प्रत्येक प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरण, उर्वरक भंडारण एवं वितरण, टीएल के प्रकरण, जल जीवन मिशन, राजस्व महा अभियान 3, आयुष्मान की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

Reva India News

दो दिवसीय परिक्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Reva India News

शत-प्रतिशत एएनसी जांच सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर घुघरी सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment