Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराएं  

मंडला 30 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला ने बताया कि संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मप्र द्वारा दिये गये निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी.एल.सी. घटक की विस्तारित अवधि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो जावेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मण्डला अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें नोटिश/सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया गया है। वह निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को सूचित करते हुये 15 दिवस में राशि प्रदाय अनुसार लिंटल लेबल तक निर्माण कार्य पूर्ण करें और द्वितीय किस्त हेतु लिंटल लेवल जियोटेग कराया जाना सुनिश्चित करें। ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना के द्वितीय किस्त (दो लाख) रूपये प्राप्त हो चुके हो आगामी 15 दिवस में छत ढलाई उपरांत आवास के सामने छपाई पुताई एवं पी.एम.ए.वाय. का लोगो नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करे जिसमें कम्पलीट लेबल की जियो टेगिंग की जा सके। उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार निर्माण कार्य न करने पर आपका प्रकरण सरेंण्डर/निरस्त करते हुये राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Related posts

चरगाँव कला में किया गया स्टाप डेम का जीर्णोद्धार

Reva India News

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा – राज्यमंत्री श्री जायसवाल प्रभारी मंत्री ने ली निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

Reva India News

तीसरे दिन नामांकन की स्थिति रही निरंक  

Reva India News

Leave a Comment