Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट 80 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज

मंडला, 24 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को आबकारी विभाग के मंडला वृत्त द्वारा ग्राम अंजनिया के मांद टोला में नाले के किनारे अवैध मदिरा निर्माण स्थलों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थलों से लगभग 400 डिब्बों में भरा कुल 4000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 80 लीटर हाथभट्टी निर्मित कच्ची मदिरा जब्त की गई। मदिरा निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को भी मौके पर नष्ट किया गया।

आबकारी बल की कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा निर्माण में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अवैध मदिरा निर्माण से संबंधित कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 13 हजार 500 रुपये बताई गई है।

Related posts

गांधी मैदान में किया गया वृक्षारोपण

Reva India News

ग्राम बरवही में रात्रि चौपाल का आयोजन

Reva India News

आज होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

Leave a Comment