Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बक्छेरादौना में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 25 अक्टूबर 2026

मंडला विकासखंड के ग्राम बक्छेरादौना में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्रवाहिनी समिति के तत्वावधान में सेक्टर लिंगा-पौड़ी स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व जनपद सदस्य कुंजीलाल मारावी, सरपंच श्रीमती प्रमिला बरकड़े, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया, प्रवाहिनी समिति अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता तिवारी सहित प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी व छात्र उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने ग्राम विकास में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, स्वावलंबन, दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण के महत्व पर प्रकाश डाला। नशामुक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

परीक्षा केन्द्रों से 100 गज की दूरी के अन्दर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित

Reva India News

/बार-बार निवेदन आंदोलन के बाद भी नवंबर से नहीं मिला मानदेय न ही पूरी हो रही नियमित रोजगार की मांग,जिले के चार हजार रसोईयों में सरकार की नीतियों के प्रति भारी आक्रोश//_ *रसोईया 11 मार्च को करेंगे ध्यानाकर्षण प्रदर्शन* *मंडला*।

Reva India News

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष व सदस्या 6 और 7 अक्टूबर को मंडला प्रवास पर

Reva India News

Leave a Comment