मंडला, 25 अक्टूबर 2026
कलेक्टर कार्यालय, मंडला द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवास के पद का अतिरिक्त प्रभार श्री राम विशाल प्रजापति, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास को सौंपा गया है।
पूर्व में यह प्रभार श्री सुनील दुबे के पास था, जिन्हें तत्काल प्रभाव से इस प्रभार से मुक्त किया गया है। श्री राम विशाल प्रजापति को आगामी आदेश तक वरिष्ठता के आधार पर बीईओ निवास का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
