Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

मंडला, 10 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रियाकलाप के तहत संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मण्डला के तत्वाधान में राजेंद्र प्रसाद वार्ड मंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 126 रोगियों क्रमशः 93 महिला एवं 33 पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में आए हुए सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गई। शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे, श्रीमती पार्वती नायकर, श्रीमती निशा तिवारी, श्री अशोक बैरागी एवं श्रीमती ललिता नंदा सहित चिकित्सालय स्टॉफ ने अपनी सेवाएं प्रदान की एवं वार्ड पार्षद श्री नरेश सिन्धिया उपस्थित रहे।

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए जिलेभर में हो रहे खिलौने भेंट  

Reva India News

कलेक्टर ने नारायणगंज सीएचसी का किया सघन निरीक्षण साफ-सफाई और स्टोर ऑडिट के दिए निर्देश

Reva India News

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

Reva India News

Leave a Comment