मंडला, 25 अक्टूबर 2026
मानेगाँव में नवांकुर संस्था जन कल्याण सेवा सोसायटी बीजेगाँव द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन द्वारा मां भारती के तैलचित्र पूजन से किया गया। प्रशिक्षण में श्री बर्मन, श्री राकेश अग्रवाल एवं श्री वीरेंद्र अग्रवाल ने प्रस्फुटन योजना व अभियान की विस्तृत जानकारी दी। सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती सुनीता मसराम, विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्था प्रमुख अमरनाथ मरकाम सहित पांच प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी व सीएमसीएलडीपी के छात्र उपस्थित रहे। अंत में पौधरोपण किया गया।

