Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का मंडला प्रवास, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

                              मंडला। अपेक्स बैंक के प्रशासक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महेंद्र सिंह यादव का मंडला प्रवास हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री महेंद्र सिंह यादव मंडला में आयोजित बलराम महोत्सव में सम्मिलित होने पहुंचे। प्रवास के दौरान मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रोचीराम गुरवानी ने उनसे मुलाकात कर जिले में सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
                                                    बैठक में जिले में सहकारिता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, किसानों एवं सहकारी संस्थाओं से जुड़े विषयों, सहकारिता क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिले में सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने और संगठनात्मक स्तर पर आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही जिले से जुड़े सहकारिता क्षेत्र के विभिन्न विषयों से श्री यादव को अवगत कराया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता कैंसर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए तत्काल दी राशि

Reva India News

वैश्विक आयोडीन का शुभारंभ, कोविड टीकाकरण शपथ

Reva India News

फाइनल में पंहुचा जी.सी.ए. जबलपुर!

Reva India News

Leave a Comment