Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्विक आयोडीन का शुभारंभ, कोविड टीकाकरण शपथ

मण्डला 21 अक्टूबर 2021

21 से 30 अक्टूबर तक वैश्विक आयोडीन जगरूकता कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है। आज 21 अक्टूबर 2021 को वैश्विक आयोडीन दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के द्वारा आयोडीन युक्त नमक के सेवन हेतु सभी संस्था में शपथ दिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आयोडीन नमक के सेवन करने के लिये होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। जिला चिकित्सालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ग्राम स्तर पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं समस्त क्षेत्रों में दिवाल लेखन नारे लेखन आदि के माध्यम जन जागरूकता का कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आयोडीन की जीवन में जितनी आवश्यकता है उतना ही कोविड से बचाव हेतु कोविड टीकाकरण की दोनों डोज की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोडीन युक्त नमक खाने के लिये शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतीन्द्र झारिया में कोविड महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण करवाने के जन समुदाय से अपील की है कि कोविड के दोनों टीका लगवाना अति आवश्यक है। पहले टीके से शरीर में नियत तिथि तक सुरक्षा रहेगी दूसरे डोज से शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती हैं। इसलिए दोनों डोज लगवाना अति आवश्यक है पहले डोज का महत्व इतना नहीं होगा जब तक दूसरा डोज नही लगवा लेते। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कोविड दूसरे टीके लगवाने के लिये शपथ दिलाई गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मिडिया अधिकारी, जिला आयोडीन विकार कार्यकम के नोडल अधिकारी एवं समस्त अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 26 मार्च को ग्राम पीपरपानी में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर

Reva India News

खरीफ विपणन हेतु पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा कृषक खरीफ विपणन हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment