Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदर्श ग्राम घटक के तहत निवास जनपद के 2 अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों की विकास योजना स्वीकृत जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में हुआ ग्राम विकास योजना का अनुमोदन

मंडला, 5 नवम्बर 2026

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, मध्य प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शास्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना  के श्आदर्श ग्रामश् घटक के अंतर्गत चयनित ग्रामों के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम चौदस (ग्राम पंचायत- जिल्हती) तथा ग्राम सरसवाही रैयत (ग्राम पंचायत- सरसवाही) के लिए तैयार की गई ग्राम विकास योजना का विधिवत अनुमोदन किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्ययोजना के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में बुनियादी अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें, जिससे इन चयनित ग्रामों का सर्वांगीण विकास हो सके। बैठक में एसी ट्राईबल डॉ. अरूण शुक्ला, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर-एसपी ने किया प्रमुख सचिव श्री उमराव का स्वागत

Reva India News

मवई क्षेत्र में बिजली की समस्या को प्राथमिकता से दूर करें – हर्षिका सिंह  

Reva India News

रेवाइंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment