मंडला, 5 नवम्बर 2026
खरीफ वर्ष 2026 में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अवधि राज्य शासन द्वारा बढ़ाकर 25 नवम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 5 नवम्बर तथा सत्यापन की तिथि 10 नवम्बर निर्धारित थी। अब पंजीकृत कृषकों का सत्यापन 30 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा।
उपार्जन के लिए कोदो का समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी का 3600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कोदो-कुटकी उत्पादक किसान ई-उपार्जन पोर्टल अथवा संबंधित सहकारी समिति में जाकर निर्धारित समय-सीमा में अपना पंजीयन कराएं। संबंधित समितियों को भी अधिकाधिक कृषकों का पंजीयन एवं समय-सीमा में सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
