Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवाइंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 सितम्बर 2023

पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रदान करें योजनाओं का लाभ – डॉ. सिडाना

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 18 सितम्बर 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ प्रदान करें। विभागीय अधिकारी सतत समीक्षा करें तथा जो भी हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हैं उनका चिन्हांकन कर लाभान्वित सुनिश्चित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पेंशन सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के ईकेवाईसी जल्द पूर्ण कराएं। पेंशन प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ईकेवाईसी में कमजोर प्रगति वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित करते हुए फॉर्म भरवाने की कार्यवाही करें। जनपद स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित करें। इसी प्रकार लाड़ली बहना उज्ज्वला योजना के प्रावधान तथा पंजीयन प्रक्रिया से हितग्राहियों को अवगत कराएं। डॉ. सिडाना ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुधवार को आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए उपरोक्त दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक प्राप्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायालयीन प्रकरणों पर समय पर जवाब प्रस्तुत करें। मध्यान्ह भोजन के उठाव एवं क्रियान्वयन की एसडीएम, सीईओ जनपद सहित संबंधित अधिकारी मॉनिटरिंग करें। आपदा राहत के प्रकरणों पर समय पर राहत राशि जारी करें। संबंधित विभाग सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराएं। स्कूल एवं छात्रावासों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। सीमांकन के प्रकरणों का समय पर निराकरण करें। कलेक्टर ने टिकरिया-चुटका मार्ग निर्माण तथा जिला चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन के इंस्टॉलेशन के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

शालाओं को शैक्षणिक दृष्टि से बेहतर बनाएं – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा

मंडला 18 सितम्बर 2023

                शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी शालाओं को शैक्षणिक दृष्टि से बेहतर बनाएं। शालाओं को प्रदाय की गई राशि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें। इस संबंध में उन्होंने एसएमसी की बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शाला की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशि का समुचित उपयोग करें। योजना बनाकर आगामी एक सप्ताह में शतप्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाएं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से कार्य करें। एक टीम के रूप में कार्य करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षक अपनी संस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी स्वीकार करें। विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य निर्धारण में सहयोग करें। कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। छात्रावासों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सामग्रियों में समय-सीमा एवं गुणवत्ता का ध्यान रखें। खेलकूद की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। बैठक में कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग तथा समग्र शिक्षा अभियान के तहत कराए जा रहे छात्रावास एवं शाला भवनों के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि सभी शालाओं में मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न का शतप्रतिशत उठाव सुनिश्चित करें। उन्होंने मध्यान्ह भोजन में मीनू का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बलिदान दिवस पर याद किए गए क्रांतिकारी वीर शहीद

मंडला 18 सितम्बर 2023

                1857 की क्रांति के वीर शहीद राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस राजराजेश्वरी मंदिर के निकट किला परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ में वीर शहीदों को होमगार्ड के सैनिकों द्वारा दी गई सलामी के साथ हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, एसडीएम मंडला ऋषभ जैन, एसी ट्रायबल विजय तेकाम सहित संबंधित अधिकारियों ने गोंडवाना के सपूत राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह को श्रृद्धासुमन अर्पित किए। मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में वीर शहीदों की गौरवगाथा का वर्णन किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की योजनाओं हेतु शिविर आज

मंडला 18 सितम्बर 2023

                विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मंडला में 19 सितंबर को, जनपद पंचायत बिछिया में 20 सितंबर को, ग्राम पंचायत मोतीनाला वि.खं. मवई में 21 सितंबर को, ग्राम पंचायत सलवाह वि.खं. घुघरी में 22 को एवं जनपद पंचायत नैनपुर में 26 सितंबर 2023 को लगेंगे शिविर। शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आज

मंडला 18 सितम्बर 2023

                फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भ्रमण एवं की गई कार्यवाहियों की समीक्षा हेतु 19 सितंबर 2023 को अपरान्ह 4:30 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में फार्म 6, 7, 8 के निराकरण की स्थिति, लंबित डीएसई के वेरीफिकेशन एवं करेक्शन की अद्यतन जानकारी पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर विजिट, अब तक बीएलओ द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रमाण पत्रों की जानकारी, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान ईआरओ स्तर पर आयोजित राजनैतिक दलों की बैठक एवं उसके जारी कार्यवाही विवरण की जानकारी भी ली जाएगी। बैठक में Visit & Preventive action + Confidence building measures in Critical + Vulnerable areas की मतदान केन्द्रवार जानकारी तथा सेक्टर ऑफिसर्स के लिए वाहन की व्यवस्था के संबंध में एवं सेक्टर ऑफिसर्स को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान आने वाली मैदानी कठिनाईयाँ एवं उनके समाधान तथा मतपत्रों एवं डाकमतपत्रों की आवश्यकता संबंधी जानकारी की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

 

मंडला 18 सितम्बर 2023

                जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला की 110वीं वार्षिक साधारण आमसभा कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हांेने इन प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखते हुए शेष बचे किसानों को लाभान्वित करने का आव्हान किया। बैठक में विगत वर्ष 2022-23 की बैंक की बैलेंस शीट, आय व्यय पत्रक, लाभ-हानि, आस्तियों का वर्गीकरण एवं विभिन्न मदों अंतर्गत स्वीकृत बजट व बजट से कम या अधिक हुए व्यय की स्वीकृति तथा आगामी वर्ष के विकास कार्य योजना की स्वीकृति हेतु विषय विस्तारपूर्वक रखे गए। विषयों पर विचार उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृत दी गई।

                बैंक महाप्रबंधक कोरी के द्वारा बताया गया कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 76.18 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। बैंक सभी वित्तीय पैमानों पर मजबूत स्थिति में है। बैंक का सीआरआर 18.74 प्रतिशत है तथा बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों का पालन किया जा रहा है। सीआरआर व एसएलआर में वर्ष में एक भी बार चूक नहीं की गई है। बैठक में सुनील नामदेव, सुधीर कसार, महेश विश्वकर्मा एवं शशि पटैल के अलावा विभिन्न समितियों से पधारे हुये बैंक प्रतिनिधि, समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान ऋण वितरण, वसूली एवं अमानत संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा एवं समिति के कर्मचारियों को पुरूष्कृत किया गया।

 

 

 

 

 

 

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

 

मंडला 18 सितम्बर 2023

                आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि जिले में रागी एवं कोदो-कुटकी की फसलों को प्रोत्साहित करें। जिले में कृषि के क्षेत्र में हो रहे अच्छे कार्यों को अन्य किसानों को भी दिखाएं। प्रदर्शन की बेहतर तैयारी करें। विभागीय प्रदर्शनियों को प्रभावी बनाते हुए उनमें स्थानीय कृषकों को सम्मिलित करें। कलेक्टर ने इस संबंध में कैलेंडर तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पर फोकस करें। शैक्षणिक भ्रमणों को बहुउद्देश्यीय बनाएं। फसल के साथ-साथ पशुपालन के संबंध में भी भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में कलेक्टर ने एजेंडावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण के लिए वीसी आज

Reva India News

अंकुर कार्यक्रम के तहत प्राणवायु अवार्ड प्रदान करने के निर्देश

Reva India News

38 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment