मंडला, 5 नवम्बर 2026
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा डॉ. कपिल वर्मा को मंडला जिले के लिए आयोग मित्र नामांकित किया गया है। आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। उन्हें जिले में मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
