मंडला, 3 नवम्बर 2026
स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बीजाडांडी में आशीष पाल द्वारा संचालित पाल क्लिनिक की जाँच की गई। जांच के दौरान क्लिनिक में अवैध रूप से एलोपैथिक दवाइयाँ एवं चिकित्सा उपकरण पाए गए। टीम द्वारा उक्त सामग्री जब्त करते हुए क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।

