Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरगाँव सीबीजी प्लांट में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 5 नवम्बर 2026

कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर रोड स्थित ग्राम कोरगांव के सीबीजी प्लांट में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्लांट संचालक श्री दिनेश पोपतानी एवं एग्रीगेटर श्री रितेश राय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित हुए।

कार्यशाला में फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया तथा किसानों को प्लांट का भ्रमण कराकर संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। नरवाई प्रबंधन हेतु बेलर एवं हे-रैक मशीन की कार्यशैली बताई गई तथा बेलर मशीन का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। बेलर से नरवाई के कॉम्पैक्ट बंडल बनाए जाते हैं, वहीं हे-रैक बिखरी नरवाई को एकत्रित करती है। बताया गया कि कोरगांव सीबीजी प्लांट द्वारा धान, गेहूं एवं मक्का की नरवाई के बंडल 1.50 से 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदे जा रहे हैं। साथ ही नेपियर घास, गोबर तथा मक्का साइलेज भी उचित दाम पर लिया जा रहा है। किसानों को हार्वेस्टर में एसएमएस लगाकर कटाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 8 जुलाई को मंडला से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगी

Reva India News

सभी जिलाधिकारी प्रभारी मंत्री के दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें कलेक्टर ने विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment