Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 मार्च 2023

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

 

मण्डला 9 मार्च 2023

       राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपूर के आदेशानुसार श्रीमती विधि सक्सेना प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्री डीआर कुमरे के निर्देशन में ग्राम पंचायत गोंझीमाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागडे ने उपस्थित महिलों को घरेलू हिंसा, हिंदू उत्तराधिकार कानून, आपराधिक कानून , दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बालविवाह कानून आदि के विषय में जानकारी दिया। एसिस्टेंड लीगल डिफेंस कौंसिल आशीष आनंद पांडे ने निशुल्क विधिक सहायता एवम सलाह योजना के योजना के संबंध में जानकारी दी। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच  पीएलवी ग्यारसी कुशराम सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

अचल संपत्ति के बाजारमूल्य संबंधी अनंतिम मूल्यों का प्रदर्शन

 

मण्डला 9 मार्च 2023

      शासन के निर्देशानुसार जिला मण्डला में स्थित अचल संपत्ति का बाजारमूल्य निश्चित करने संबंधी गाईडलाईन वर्ष 2023-24 के अंनतिम मूल्यों का अवलोकन जिला पंजीयक, संयोजक जिला मूल्यांकन समिति मण्डला के समक्ष 10 मार्च 2023 तक किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना

विशेष पिछड़ी जनजाति को दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम

 

मण्डला 9 मार्च 2023

      उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़े जनजाति (बैगा) हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं कुपोषण से मुक्ति पाने हेतु जिले के 116 बैगा परिवारों को दो-दो दूधारू पशु (गाय/भैंस बछड़े सहित) उपलब्ध किया जाएगा।

 

योजना का उद्देश्य

 

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना, पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि, रोजगार के अवसर प्रदाय करना तथा कुपोषण दूर करना, उच्च उत्पादक क्षमता के दुधारू पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

 

कार्यक्रम विवरण

 

दुधारू पशुओं में वर्णित दुधारू देशी नस्ल की दो-दो गाय, भैंस जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) हितग्राहियों को प्रदाय किया जाएगा। योजना 90 प्रतिशत अनुदान एवं 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान पर संचालित हैं। क्रय किये गये समस्त पशुओं का बीमा कराया जाएगा। एम.पी.सी.डी.एफ के मिल्क रूट पर प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। पशुपालकों को डेयरी से संबंधित प्रशिक्षण पशु प्रदाय के पूर्व दिया जायेगा।

 

योजना की इकाई लागत

 

दुधारू गाय पालन- इकाई की कुल लागत 189250, 90 प्रतिशत अनुदान 170325, 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान 18925, दुधारू भैंस पालन- इकाई की कुल लागत 243000, 90 प्रतिशत अनुदान 218700, 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान 24300 जिले के बैगा हितग्राही मिल्क रूट के आधार पर निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में जाकर आवेदन एवं अंशदान राशि जमा कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं।

Related posts

पटवारी गये तीन दिवसीय अवकाश पर

Reva India News

कमिश्नर श्री सिंह ने की जिलों की वर्चुअल समीक्षा

Reva India News

कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताये आईटी सेक्टर में स्थानीय अध्ययन के अवसर

Reva India News

Leave a Comment