Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

 

 

मंडला, 13 नवम्बर 2026

जनविश्वास अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय चाबी में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित दिवसों में ग्राम स्तर पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनने तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनसुलभ बनाना है। अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी जिलाधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओजिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम घुघरी श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मण्डला में 9 सितंबर को आयोजित होगा ’प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’

Reva India News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध मादक पदार्थो के कारोबार पर कड़ा प्रहार

Reva India News

Leave a Comment