Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक-सह-प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 17 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मंडला के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं का कृषि विज्ञान केंद्र का अध्ययन भ्रमण भी कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर अहिरवार, विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक डॉ. के.के. राणा, जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार बर्मन, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी, परामर्शदाता तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, प्रस्फुटन योजना, नवांकुर योजना, सृजन योजना, समृद्धि योजना, अटल भू-जल योजना तथा दृष्टि एवं संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तार से बताया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर अहिरवार ने क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं मैदानी कृषि कार्यकर्ताओं को आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, बागवानी तथा जैविक खेती के संबंध में जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिक डॉ. के.के. राणा ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र का प्रमुख उद्देश्य कृषि अनुसंधान एवं किसानों के बीच की दूरी को कम करते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से खेतों तक पहुंचाना है।

जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार बर्मन ने गतिविधियों के दस्तावेजीकरण एवं उन्हें एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही जल संचय अभियान के अंतर्गत आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री आशीष नामदेव ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री रागिनी हरदहा द्वारा किया गया।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 24 अप्रैल को मंडला आएंगे

Reva India News

जिला पेंशन फोरम की बैठक 26 अक्टूबर को

Reva India News

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया टीकाकरण एवं वीएचएसएनडी गतिविधियों का निरीक्षण

Reva India News

1 comment

mcw678casino November 20, 2026 at 8:41 pm

Alright, folks! Gave mcw678casino a spin and I’m liking what I see. Smooth interface and a good selection of games. Definitely worth checking out if you are looking for a new place to play! See for yourself mcw678casino

Reply

Leave a Comment