Reva India News
Otherकोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 4 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 4 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार चरगांव बीजाडांडी निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्वारा घुघरी निवासी 60 वर्षीय महिला, वार्ड नं. 11 नैनपुर निवासी 60 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, ग्राम पाठासिहोरा निवासी 30 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय बालक, देवरी बिछिया निवासी 14 वर्षीय बालिका, मवईजर बिछिया निवासी 23 वर्षीय महिला, मुक्की निवासी 35 वर्षीय पुरूष, सरदार भगत सिंह वार्ड मण्डला निवासी 23 वर्षीय पुरूष तथा 23 एवं 45 वर्षीय महिला, नैनपुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बीजाडांडी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, बम्हनी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम मलपठार निवासी 70 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 2 नैनपुर 25 एवं 32 वर्षीय पुरूष तथा 53 एवं 30 वर्षीय महिला, ग्राम पिण्डरई निवासी 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड न. 12 बिछिया 29 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, बिनैका रोड निवासी 33 वर्षीय पुरूष तथा ग्वारा निवासी 29 वर्षीय महिला एवं 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

जिला स्तरीय बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम  संपन्न

Reva India News

ई-इपिक डाऊनलोड कराने 7 और 13 को विशेष शिविर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मानिकसरा में मछली पालन कार्य का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment