Reva India News
Otherऑटोदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण नलजल योजनाओं का हुआ भूमि पूजन सीएम श्री चौहान ने जिले की 2 योजनाओं का भूमिपूजन किया

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के कुल 107 ग्रामीण नलजल योजनाओ का भूमिपूजन किया गया। श्री चौहान ने इन 107 ग्रामीण नलजल योजनाओ में से मंडला जिले की 2 ग्राम कटंगी विकासखण्ड बीजाडांडी लागत 83.81 लाख रूपये एवं ग्राम पातादेही-बोडासिल्ली विकासखण्ड मोहगांव की लागत 144.85 लाख रूपये की नलजल योजनाओं का भूमि पूजन किया। इस योजना से 100 प्रतिशत घरों में एवं स्कूल, आंगनवाडी एवं शासकीय संस्थाओं में नल कनेक्शन किया जायेगा। स्थल पर शिलालेख रखा गया एवं ग्राम में विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में प्रसारण सुना एवं देखा गया। शुभारंभ के अवसर पर प्रोटोकाल के तहत ग्राम के दो-दो सदस्य जिला एनआईसी में उपस्थित रहे एवं अधिकारियों के साथ कॉफ्रेन्सिग के माध्यम से भाग लिया।

Related posts

मंडला गॉट टैलेंट सेमी फाइनल 22 जनवरी को झंकार भवन में दोपहर 2 बजे से

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

श्री दिलीप कुमार श्रीवास को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment