Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने झिरिया की प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर पानीदार बनाया गया

5 जून 2025, मंडला

प्रदेश शासन द्वारा 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जलाशयों की सफाई, पौधरोपण, प्राचीन कुएं एवं बावड़ियों की सफाई, छोटी नदियों, तालाबों और अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मंडला जिले के ग्राम झिरिया में प्राचीन गोंडवानाकालीन बावड़ी की साफ-सफाई की गई। प्राचीन बावड़ी की जल संरचनाओं को विकसित किया गया, जिससे बावड़ी में प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध रहे। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान गोंडवाना कालीन प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने बावड़ी की नियमित रूप से देखभाल व साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। जिससे बावड़ी में वर्षाकालीन जल सुरक्षित रूप से संचय हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार सुश्री पूजा राणा, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

विभिन्न विभागीय संस्थाओं से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में बैठक संपन्न 10 लाख 25 हजार रूपए के छात्रावासों के कार्यों का प्रस्ताव पारित  

Reva India News

5 कोरोना मरीज मिले

Reva India News

42 महिलाओं को दिलाया गया सिलाई प्रशिक्षण सेंट आरसेटी में हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment