Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 18 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 22 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मंडला में पदमी, खड़देवरा एवं गुरारखेड़ा, नैनपुर में भालीवाड़ा, बीजाड़ांडी में बरौची, निवास में हरिसिंगौरी माल, मोहपानीजर, बिछिया में मांझीपुर, कटंगा, जोगीसोढा, किसली भिलवानी, खटोला, मवई में सोढ़ा, मडफामाल, मोहगांव में मुनू, कसौटा, कुडोपानी, बरवाही ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

देश में गंभीर कुपोषितों का एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम लागू जिले में 31 जुलाई से संचालित है ’’सेमफ्री मंडला अभियान’’ अब तक 521 बच्चे लिए गए गोद, 172 हुए स्वस्थ

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नवीन रोलर स्केटिंग रिंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बम्हनी बंजर में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया

Reva India News

Leave a Comment