Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्व एवं त्यौहारों में प्रशासन का सहयोग करें सामाजिक संगठन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में की अपील

मण्डला 22 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दुर्गा उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सामाजिक संगठनों से कहा कि जिले में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। आगामी पर्वों एवं त्यौहारों में कोरोना के खतरे को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठन प्रशासन की मदद करें। उन्होंने सामाजिक संगठनों एवं दुर्गा उत्सव समितियों से कहा कि पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रत्येक पंडालों में कोरोना से जागरूकता से संबंधित पोस्टर, बैनर लगाएं। साथ ही सोशल वॉलेंटियर्स नियुक्त कर पंडालों में सामाजिक दूरी एवं मॉस्क के उपयोग को प्रोत्साहित करें।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंडालों में अनाउंसमेंट के माध्यम से सामाजिक दूरी एवं मॉस्क के प्रयोग की जानकारी देते रहें। लोंगों को कोराना संक्रमण की जानकारी देते हुए उससे बचने की समझाईश दें। अनावश्यक विवाद में न पड़ें। कलेक्टर ने कहा कि संगठनों के सदस्य स्वयं भी कोरोना से बचें तथा जनता को कोरोना से बचाएं। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एसडीएम प्रथम कौशिक, एडीशनल एसपी तथा संबंधित अधिकारियों सहित समितियों एवं संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रदेश में बर्डफ्लू रोग सर्तकता के संबंध में जिले में भी अलर्ट घोषित उपसंचालक ने पोल्ट्रीफार्म संचालकों की ली बैठक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जून 2022

Reva India News

नजूल पट्टे के नवीनीकरण एवं धारणाधिकार शिविर 20 अगस्त तक

Reva India News

Leave a Comment