Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किशोरी जागरूकता शिविर के अंतर्गत आयोजित हुई विविध गतिविधियां 2304 केन्द्रों में 54217 बालिकाओं, 24456 महिलाओं एवं 5783 पुरूषों सहित 93427 लोगों ने ली शपथ

मण्डला 22 अक्टूबर 2020

महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में 18 से 21 अक्टूबर तक किशोर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव, फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन, एनीमिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण वाटिका का निर्माण एवं लाभ, उदिता योजना अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन प्रदाय, असामाजिक गतिविधियों की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय तथा घर से बाहर मजदूरी या अन्य कार्य के लिए जाने पर कंपनी एवं महिला हेल्पलाईन से संबंधित जानकारी के बारे में बताया गया। जागरूकता शिविर में रंगोली, चित्रकला एवं मेंहदी, खेल प्रतियोगिता, किशोरी जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ, स्वास्थ्य जांच, वजन एवं हिमोग्लोबिन टेस्ट, विभागीय जानकारी, हाथ धुलाई के चरण तथा इसका प्रदर्शन किया गया।

किशोरी जागरूकता शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम की महिला शिक्षिका, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, तेजस्विनी एवं आजीविका मिशन की दीदियां, जन अभियान परिषद के स्थानीय सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में बिछिया परियोजना के 193 गांव की 324 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 7961 बालिकाओं, 3892 महिलाओं, 1241 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 14390 लोगों ने शपथ ली। बीजाडांडी परियोजना के 39 गांव की 212 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 7632 बालिकाओं, 1844 महिलाओं, 387 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 10711 लोगों ने शपथ ली।घुघरी परियोजना के 96 गांव की 259 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 5212 बालिकाओं, 1258 महिलाओं, 305 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 7566 लोगों ने शपथ ली। मंडला परियोजना के 171 गांव की 316 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 4847 बालिकाओं, 2606 महिलाओं, 1150 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 9867 लोगों ने शपथ ली। मवई परियोजना के 144 गांव की 332 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9483 बालिकाओं, 8786 महिलाओं, 286 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 17883 लोगों ने शपथ ली। मोहगांव परियोजना के 87 गांव की 209 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 4511 बालिकाओं, 2006 महिलाओं, 345 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 7698 लोगों ने शपथ ली। नैनपुर परियोजना के 162 गांव की 282 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 5638 बालिकाओं, 2686 महिलाओं, 1069 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 10531 लोगों ने शपथ ली। नारायणगंज परियोजना के 131 गांव की 207 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 5043 बालिकाओं, 1806 महिलाओं, 574 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 8251 लोगों ने शपथ ली तथा निवास परियोजना के 98 गांव की 163 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 3890 बालिकाओं, 1572 महिलाओं, 426 पुरूषों ने भाग लिया तथा कुल 6540 लोगों ने शपथ ली।

Related posts

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 26 मार्च को ग्राम पीपरपानी में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर

Reva India News

मानसून पूर्व बाढ़ आपदा की तैयारियों के संबंध में वीडियो काॅन्फ्रेंस आज

Reva India News

Leave a Comment