Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नई उड़ान – गणित एवं सामाजिक विषय का ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण

मण्डला 23 अक्टूबर 2020

छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिले में ’’प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ आरंभ किया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में भी उन्नयन की  दृष्टि से शिक्षकों का ऑनलाइन मासिक प्रशिक्षण का आरंभ किया गया । जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी विद्यालयों में अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए प्रतिमाह सामान्य शैक्षणिक और विषय विशिष्ट सामग्री पर प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे । अक्टूबर माह में ये प्रशिक्षण दिनांक 20 अक्तूबर से 28 अक्टूबर तक होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला पटले एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मुकेश पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण की तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। इन प्रशिक्षणों में शिक्षकों को अध्यापन में आ रही विषय व शिक्षण संबंधी समस्याओं का चिन्हांकन और समाधान भी किया जाएगा। आज गणित  एवं सामाजिक विज्ञान का आनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें क्रमशः 97 एवं 111 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। गणित विषय के मास्टर ट्रेनर्स क्रमशरू राकेश चौरसिया, सनातन प्रकाश सैनी ने त्रिभुज की सर्वागंसमता तथा त्रिकोणमितीय के सूत्रों को याद करने की ट्रिक बतलाई एवं सामाजिक विज्ञान में लखनलाल शुक्ला, महेन्द्र चौधरी प्रशिक्षण दिया। तकनीकी सहयोग आईसीटी नोडल शक्ति पटैल, इकबाल खान, सुमित कुशवाहा एवं अंकुश चौरसिया दे रहे हैं।

Related posts

एएसडीआर मतदाता सूची का वाचन 7 एवं 8 दिसंबर को

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment