Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया बबलिया, निवास एवं नारायणगंज क्षेत्र का दौरा स्कूल, आंगनवाड़ी सहित निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मण्डला 5 नवम्बर 2020
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गुरूवार को बबलिया, निवास एवं नारायणगंज क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने धनगांव जीवाश्म क्षेत्र का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जीवाश्म के संरक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने धनगांव जीवाश्म क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्ग निर्माण संबंधी बात की। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जीवाश्म क्षेत्र के संरक्षण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बबलिया झील ग्राम के अंतर्गत मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल शिक्षक से मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या, उनको दी जा रही सुविधाएं तथा उनकी कक्षा से संबंधित सवाल किए। उन्होंने बच्चों के कोर्स एवं उनकी पढ़ाई से संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सिमरिया गांव का दौरा करते हुए वहां बनाए गए गौशाला का जायजा लिया। उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से संचालित होने वाले इस गौशाला के प्रबंधन के बारे में समूह की दीदियों से बात की। उन्होंने समूह की दीदियों से कहा कि गौशाला के साथ-साथ आजीविका के लिए और भी सृजनात्मक कार्य करते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने समूह से उनकी आर्थिक गतिविधियाँ, आय तथा व्यय के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने स्थानीय क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन के सदस्यों से भी क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी बिन्दुओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कलेक्टर ने गांव में पानी की समस्या के बारे में बताया जिस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग से गांव तथा आसपास के क्षेत्र में पानी उपलब्धता के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। उन्होंने पीएचई विभाग को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मॉडल प्राथमिक शाला सिंघनपुरी का औचक निरीक्षण करते हुए उपस्थित शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के संबंध में सवाल किए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रों का पाठ्यक्रम भी पूरा होना चाहिए। उन्होंने बीआरसी से स्थानीय शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को एकत्र कर उनको पढ़ाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने प्राथमिक शाला परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता से क्षेत्र में कुपोषण के बारे में जाना। उन्होंने सेम-फ्री मंडला अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कम वजन के बच्चों को एनआरसी नारायणगंज में भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम से सिंघनपुरी क्षेत्र में किए जा रहे टीकाकरण एवं बीमारियों आदि के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने बीजेगांव में स्व-सहायता समूह के माध्यम से किए गए वृक्षारोपण का जायजा लिया। उन्होंने समूह की दीदियों को वृक्षों की देखभाल करने की समझाईश दी। उन्हांेने नारायणगंज में तहसील ऑफिस का औचक निरीक्षण करते हुए राजस्व मामलों की पंजी का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने तहसील में आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा भी की। इसके पश्चात उन्होंने जनपद परिसर में लोकसेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों से आयुष्मान तथा आधार कार्ड बनाने के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवास परिसर सुखराम में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करें। दौरे के अंत में उन्होंने ग्राम डोभी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भी औचक निरीक्षण कर इसके निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, एसडीएम निवास पुष्पेन्द्र अहके, सीईओ जनपद नारायणगंज वत्सला शिवहरे सहित कृषि, खाद्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

Reva India News

जनसुनवाई में शशि बाई को मिला 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक

Reva India News

मवई जनपद में पीएम जनमन एवं आवास प्लस की हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment