Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन के तहत् बिछिया में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

मण्डला 5 नवम्बर 2020
जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र.दी.अ.यो.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मंडला के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर बिछिया कार्यालय में 5 नवम्बर को रोजगार कैम्प आयोजित किया गया। इस कैम्प में एसआईएससी कंपनी अनूपपुर के सुरक्षा गार्ड कैम्प 90 बेरोजगारियों के द्वारा भागीदारी की गई जिसके लिए विकासखंडकर्मियों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में जानकारी प्रसारित की गई थी। कैम्प में रोजगार हेतु इच्छुक युवकों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार कैम्प में जिला परियोजना समन्वयक बीडी भैसारे, विकासखंड प्रबंधक सुश्री शाहीन परवीन, सलमा बेगम, परविन्द्र धुर्वे, संजीव तिग्गा एवं एसआईएस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला प्रबंधक ने बताया कि 6 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन मक्के रोड निवारी नैनपुर, 9 को एनआरएलएम कार्यालय निवास, 10 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन घुघरी एवं 11 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन देवदरा मंडला में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

स्वच्छ नर्मदा, पवित्र नर्मदा अभियान का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया लोगो का विमोचन  

Reva India News

नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न गांधी जी के पुण्य तिथि पर गांधी जी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने साक्षरता प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment