Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आज

मण्डला 7 नवम्बर 2020
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, संसद सदस्य जिला मंडला एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री इस्पात भारत सरकार की अध्यक्षता में 8 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में पिछली बैठक का कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित मनरेगा योजना, कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाएं, वन विभाग से संबंधित योजनाओं तथा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Related posts

बड़ी खैरी वार्ड 15 में सीवर ओवरफ्लो से पेयजल संदूषण का खतरा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने लिए जल नमूने

Reva India News

ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

Reva India News

ग्राम पंचायत मुगदरा में आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment