Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 9 को

मण्डला 7 नवम्बर 2020
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति गठित की गई है। योजना के तहत् चयनित ग्रामों के तैयार ग्राम विकास योजना का अनुमोदन किए जाने के संबंध में 9 नवम्बर को समय सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवाएं मंडला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मंडला, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग मंडला, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मंडला, कार्यपालन यंत्री (संचा./संधा.) म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि.मंडला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंडला, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंडला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंडला, जिला शिक्षा अधिकारी मंडला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मंडला, सहायक संचालक उद्यानिकी मंडला, अग्रणी प्रबंधक (सेन्ट्रल बैंक) जिला मंडला, जिला अधिकारी राष्ट्रीय सूचना एवं प्रोद्यौगिकी केन्द्र मंडला, जिला अभियंता भारत दूर संचार निगम लिमिटेड मंडला, प्रबंधक जिला ई-गवर्नेस मंडला, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला उपस्थित रहेंगे।

Related posts

भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 अगस्त 2023

Reva India News

राष्ट्रीय सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 का शुभारंभ कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment