Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीवाली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

मण्डला 11 नवम्बर 2020

जिला प्रशासन ने दीपावली पर्व के अवसर पर होने वाले प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही पटाखे का उपयोग किया जाये। दीपावली पर्व के अवसर पर ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग न किया जाये। आवश्यक हो तो ही ग्रीन क्रेकर्स (हरित पटाखे) का ही उपयोग करें। दीपावली पर्व के अवसर पर सावधानी बरतते हुए छोटे बच्चों को पटाखे जलाते समय दूर रखने की सलाह दी जाती हैै। पर्व के अवसर पर पटाखे खरीदते समय एवं ग्रीन क्रेकर्स (हरित पटाखे) का प्रयोग करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेहरे पर मॉस्क अनिवार्यतः लगायें तथा अपने हाथों को साबुन से साफ करने करें। इसी प्रकार पटाखों का प्रयोग करते समय सेनेटाईजर को दूर रखें। जिला प्रशासन ने आमजन से प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया गया है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाढ़ से बचाव हेतु जिले के नागरिकों से की अपील कोई भी नागरिक बाढ़ में नदी पार न करें और घाटों व तटों से दूरी बनाएं कलेक्टर ने नावघाट, झूलापुर, रपटापुल एवं संगमघाट का निरीक्षण किया

Reva India News

आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

अर्ध नग्न महिलाओं को देख कर 90℅ कौन मजे लेता है……

Reva India News

Leave a Comment