Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री

मण्डला 17 नवम्बर 2020

ग्राम हाथीतारा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते राजस्व शिविर में शामिल हुए। उन्होंने नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया तथा शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों को नियमानुसार निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूल योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं। लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित करने चाहिए। राजस्व शिविर में श्री पुष्पेन्द्र अहके अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास, श्री अक्तूराम ठाकुर तहसीलदार निवास, श्री रूप लाल सैयाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी विभाग के विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रोजगार मेला का आयोजन 25 सितंबर को टाउनहॉल मंडला में होगा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 27 नवंबर 2024

Reva India News

दो बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

Reva India News

Leave a Comment