Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा की तिथि अब 23 तक

मण्डला 17 नवम्बर 2020

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा के लिये छात्र छात्राओं द्धारा कम आवेदन करने के कारण राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल द्धारा निर्देश जारी किये गये हैं कि अब आवेदन करने की तिथि 23 नवम्बर 2020 तक बढाई जाती है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला पटले द्धारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सैकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में अध्ययनरत अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को चयन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित करें ताकि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हो सकें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 फरवरी 2023

Reva India News

बच्चों की मौत पर आम आदमी पार्टी का आक्रोश .राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

माँ की जिंदगी बचाने की जंग में उम्मीद की किरण कलेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Reva India News

Leave a Comment